कंगना रनौत और इमरान खान की फिल्म कट्टी बट्टी रिलीज हो चुकी है फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से निगेटिव रिस्पॉंस मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं लेकिन एवरेज कमाई की है।
कट्टी बट्टी का फर्स्ट डे कलेक्शन रहा 5.25 करोड़ जो कि उम्मीदो से बहुत ही कम है। जहां एक ओर कंगना की इसी साल रिलीज तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही तो वहीं कट्टी बट्टी इसके सामने डिसास्टर।
हालाकिं आने वाले दो दिनों यानी शनिवार और रविवार को कट्टी बट्टी के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने के चांसेस हैं। इस कलेक्शन के साथ कट्टी बट्टी पीकू और कई फिल्मों से काफी पीछे रह गयी है। आइये देखते हैं किन फिल्मों से पीछे रह गयी कट्टी बट्टी।
कट्टी बट्टी का कलेक्शन
कट्टी बट्ट ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.25 करोड़ की कमाई की जो कि उम्मीदों से बहुत कम है।
तेवर
तेवर फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन था 7.05 करोड़।
बेबी
अक्षय कुमार की बेबी का फर्स्ट डे कलेक्शन था 9.30 करोड़।
रॉय
रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडीज की रॉय का फर्स्ट डे कलेक्शन था 10.40 करोड़।
बदलापुर
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर का फर्स्ट डे कलेक्शन था 7.12 करोड़।
एक पहेली लीला
सनी लियोनी की एक पहेली लीला ने फर्स्ट डे करीब 5.30 करोड़ की कमाई की जो कि लगभग कट्टी बट्टी के बराबर है। लेकिन थोड़ा सा ज्यादा है।
गब्बर इज बैक
अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक ने फर्स्ड डे करीब 13.05 करोड़ की कमाई की।
पीकू
दीपिका पादुकोण की पीकू ने फर्स्ट डे करीब 5.32 करोड़ की कमाई की।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
कंगना रनौत की ही तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की फर्स्ट डे करीब 8.85 करोड़ की कमाई रही।
दिल धड़कने दो
बड़ी स्टारकास्ट की फिल्म दिल धड़कने दो का फर्स्ट डे कलेक्शन रहा 10.53 करोड़।
एबीसीडी 2
वरुण धवन औऱ श्रृद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 का फर्स्ट डे कलेक्शन था 14.30 करोड़।
बजरंगी भाईजान
वैसे तो बजरंगी के साथ कंपेयर करना बहुत ही गलत होगा लेकिन फिर भी याद दिला दें कि बजरंगी भाईजान का फर्स्ट डे कलेक्शन था 27.25 करोड।
दृष्यम
अजय देवगन की दृष्यम का फर्स्ट डे कलेक्शन था 8.00 करोड़।
ब्रदर्स
अक्षय कुमार की ब्रदर्स का फर्स्ट डे कलेक्शन था 15.20 करौड़
फैंटम
हालिया रिलीज फैंटम का फर्स्ट डे कलेक्शन था 8.46 करोड़।
वेलकम बैक
वेलकम बैक का फर्स्ट डे कलेक्शन था 14.35 करोड़।


Click it and Unblock the Notifications