Just In
- 2 hrs ago
केस तो बनता है शो में करीना कपूर खान ने खुद को बताया सबसे स्पेशल, बोलीं- मैं खुद एक गिफ्ट हूं
- 3 hrs ago
अपनी नई पारी को लेकर उत्साहित हैं अभिनव शुक्ला और युविका चौधरी, इस शो में आएंगे नजर
- 4 hrs ago
85 करोड़ बजट और 2 करोड़ कमाई, यहां जानें साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्में
- 4 hrs ago
Bigg Boss 16 के लिए सलमान खान की फीस 1000 करोड़, चार गुना अधिक डिमांड, चौंकाने वाली रिपोर्ट!
Don't Miss!
- Finance
गजब : 2030 तक दोगुने हो जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे
- Automobiles
जुलाई 2022 में दोपहिया बिक्री में स्प्लेंडर ने फिर मारी बाजी, देखें टॉप-10 वाहनों की लिस्ट
- Technology
80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Adidas ने लॉन्च किया Bluetooth Headphones,जानिए कैसे करेगा काम
- News
RAIPUR: सीएम भूपेश बघेल ने स्मार्ट रीडिंग रूम का किया भूमिपूजन, 6.5 करोड़ की लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट
- Lifestyle
Hartalika Teej 2022: इस शुभ मुहूर्त पर करें हरतालिका तीज की पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा
- Education
REET Result 2022 Latest Updates: रीट रिजल्ट 2022 कब आएगा, मेरिट लिस्ट कट ऑफ समेत पूरी डिटेल देखें
- Travel
भारत के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
बॉक्स ऑफिस: अपनी 4 साल पुरानी रिकॉर्ड को 'भूल भुलैया 2' के साथ तोड़ पाएंगे कार्तिक आर्यन!
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये हॉरर कॉमेडी 20 मई को आ रही है। पिछले कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवु़ड फिल्मों का जो हश्र रहा है.. उसे देखते हुए ट्रेड पंडितों को भूल भुलैया 2 का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और इसे लेकर अच्छा ट्रेंड देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डबल अंकों में ओपनिंग दे सकती है। हालांकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करता है।
एक
के
बाद
एक
सुपरफ्लॉप
हुए
सुपरस्टार्स-
कंगना
रनौत
बदल
पाएंगी
बॉक्स
ऑफिस
का
गणित!
देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मोग्राफी में एक हिट फिल्म जोड़ पाते हैं या नहीं! और ये उनकी हाइएस्ट ग्रॉसर बन पाती है या नहीं। बता दें, अब कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में सोनू के टीटू की स्वीटी टॉप पर है, जो कि चार साल पहले रिलीज हुई थी।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में-

सोनू के टीटू की स्वीटी
साल 2018 में आई लव रंजन निर्देशित इस फिल्म ने 108.95 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। यह कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

लुका छुपी
साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'लुका छुपी'.. 8.01 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 94.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट थी।

पति पत्नी और वो
2019 में आई पति पत्नी और वो.. कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की इस फिल्म ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी और फिल्म का कुल कलेक्शन रहा था 86.77 करोड़। फिल्म हिट थी।

प्यार का पंचनामा 2
लव रंजन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 64.1 करोड़ का बिजनेस किया था। कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने कार्तिक को एक अलग पहचान दी।

लव आज कल
कार्तिक की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है लव आजकल, जो 2022 में आई थी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में कार्तिक और सारा अली खान नजर आए थे। लगभग 35 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म फ्लॉप रही थी।

भूल भुलैया 2
वहीं, अब भूल भुलैया 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, तबू, राजपाल यादव जैसे कलाकार साथ दिखाई देंगे। फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।