बॉक्स ऑफिस: अपनी 4 साल पुरानी रिकॉर्ड को 'भूल भुलैया 2' के साथ तोड़ पाएंगे कार्तिक आर्यन!

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये हॉरर कॉमेडी 20 मई को आ रही है। पिछले कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवु़ड फिल्मों का जो हश्र रहा है.. उसे देखते हुए ट्रेड पंडितों को भूल भुलैया 2 का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और इसे लेकर अच्छा ट्रेंड देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डबल अंकों में ओपनिंग दे सकती है। हालांकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करता है।

0box-office-kartik-aaryan-highest-grossing-movies

देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मोग्राफी में एक हिट फिल्म जोड़ पाते हैं या नहीं! और ये उनकी हाइएस्ट ग्रॉसर बन पाती है या नहीं। बता दें, अब कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में सोनू के टीटू की स्वीटी टॉप पर है, जो कि चार साल पहले रिलीज हुई थी।

यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में-

सोनू के टीटू की स्वीटी

सोनू के टीटू की स्वीटी

साल 2018 में आई लव रंजन निर्देशित इस फिल्म ने 108.95 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। यह कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

लुका छुपी

लुका छुपी

साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'लुका छुपी'.. 8.01 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 94.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट थी।

पति पत्नी और वो

पति पत्नी और वो

2019 में आई पति पत्नी और वो.. कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की इस फिल्म ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी और फिल्म का कुल कलेक्शन रहा था 86.77 करोड़। फिल्म हिट थी।

प्यार का पंचनामा 2

प्यार का पंचनामा 2

लव रंजन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 64.1 करोड़ का बिजनेस किया था। कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने कार्तिक को एक अलग पहचान दी।

लव आज कल

लव आज कल

कार्तिक की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है लव आजकल, जो 2022 में आई थी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में कार्तिक और सारा अली खान नजर आए थे। लगभग 35 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म फ्लॉप रही थी।

भूल भुलैया 2

भूल भुलैया 2

वहीं, अब भूल भुलैया 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, तबू, राजपाल यादव जैसे कलाकार साथ दिखाई देंगे। फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X