..................... Box Office: Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 2 becomes clean hit of 2022, Ayushmann's Anek is disaster | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' सुपरहिट, आयुष्मान स्टारर 'अनेक' ने तोड़ा दम - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' सुपरहिट, आयुष्मान स्टारर 'अनेक' ने तोड़ा दम

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' की धूम मची हुई है। फिल्म ने 12 दिनों में 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और सुपरहिट बनने की राह पर है। बता दें, 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद यह इस साल की दूसरी सुपरहिट हिंदी फिल्म साबित हुई है। वहीं, मई अंत में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है।

'भूल भुलैया 2' की बात करें तो फिल्म फैमिली ऑडियंस को काफी आकर्षित कर रही है। जिसका नतीजा कलेक्शन में नजर आ रहा है। यह ना सिर्फ कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है, बल्कि निर्देशक अनीस बज्मी के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।

box-office-kartik-aaryan-bhool-bhulaiyaa-2-becomes-clean-hit-of-2022-ayushmann-s-anek-is-disaster

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस के लिए साल 2022 काफी ठंडा रहा है। इस साल अब तक 13 हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से सिर्फ दो सुपरहिट रही है.. जबकि आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी औसत से ऊपर रही है। बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक फ्लॉप रहे।

अनेक कलेक्शन

अनेक कलेक्शन

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म अनेक ने 2.11 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद 5 दिनों में कुल 7-8 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

100 करोड़ी फिल्म

100 करोड़ी फिल्म

हिंदी फिल्मों में इस साल सिर्फ तीन फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है- द कश्मीर फाइल्स (252.50 करोड़), गंगूबाई काठियावाड़ी (128.89 करोड़) और भूल भुलैया 2, जिसकी कमाई अभी जारी है।

मुनाफा कमा रही है फिल्म

मुनाफा कमा रही है फिल्म

लगभग 65 करोड़ के बजट पर बनी भूल भुलैया 2 अब अपना बजट पार कर चुकी है और मुनाफा कमा रही है। इस साल की मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है-

द कश्मीर फाइल्स- 1162.5% प्रॉफिट
केजीएफ चैप्टर 2- 381.93% प्रॉफिट
डॉक्टर स्ट्रेंज- 153.88% प्रॉफिट
आरआरआर- 113.04% प्रॉफिट

कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में

कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्मों की लिस्ट है-

भूल भुलैया 2- 132 करोड़ (अब तक)
सोनू के टीटू की स्वीटी- 108.95 करोड़
लुका छुपी- 94.15 करोड़
पति पत्नी और वो- 86.77 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X