बॉक्स ऑफिस- जॉन अब्राहम स्टारर 'अटैक' की धीमी शुरुआत, RRR का तहलका बरकरार, 750 करोड़ कलेक्शन पार

जॉन अब्राहम की सुपर सोल्जर फिल्म 'अटैक' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.51 करोड़ का कलेक्शन किया है। कोई शक नहीं कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर की लहर चल रही है और इससे अटैक भी प्रभावित हुई है।

अटैक के मार्निंग शोज काफी ठंडे रहे थे। शाम के शोज में कुछ इजाफा दिखा लेकिन आंकड़ा पांच करोड़ पार कर पाया। वहीं, आरआरआर अपने आठवें दिन में भी तहलका मचा रही है। हिंदी में फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

box-office-john-abraham-attack-is-dull-on-opening-day-rrr-glorious-run-continues-crosses-750-crore

जॉन अब्राहम की फिल्म कंटेंट के मामले में काफी औसत है, जिस वजह से फिल्म को ना सिंगल स्क्रीन दर्शक मिले, ना ही मल्टीप्लेक्स। फिल्म के लिए पहला वीकेंड काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड पर 13-15 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। लेकिन फिल्म के बजट को देखते हुए यह काफी बुरी शुरुआत है।

दो फिल्मों से मुकाबला

दो फिल्मों से मुकाबला

अटैक को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों से मुकाबला मिल रहा है.. आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स। दोनों फिल्मों अपने दूसरे और चौथे हफ्ते में होते हुए भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

RRR हिंदी में कमाई

RRR हिंदी में कमाई

राजामौली की फिल्म ने हिंदी में 146.09 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म 500 करोड़ पार पहुंच चुकी है। अकेले हैदराबाद में ही फिल्म ने 81.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने दुनियाभर में 709 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं दूसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन रहा-41.53 करोड़.. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 750.89 करोड़ पहुंच चुका है।

22 दिनों का कलेक्शन

22 दिनों का कलेक्शन

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 22 दिनों में 239.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई पर RRR ने थोड़ी लगाम लगाई है.. लेकिन कमाई जारी है। यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ पार जा चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X