Box Office- 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है रायण? कैसा है डेडपूल एंड वुल्वरीन का हाल!

डेडपूल एंड वुल्वरीन बनाम रायण तो पहले दिन से ही है। लेकिन अब दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स आसपास ही चल रहे हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बातें करो तो धनुष की रायण इस वक्त 92 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ का जादुई आकड़े को पार कर लेगी। ऐसे में डेडपूल एंड वुल्वरीन के कलेक्शन को लेकर जो खबरें हैं वो भी आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।
डेडपूल और वूल्वरिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 6वें दिन की बात करें तो रयान रेनॉल्ड्स और ह्यूग जैकमैन की सुपरहीरो फिल्म ने 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि ये आंकड़े सिर्फ इंडिया के हैं। छठवें दिन की रिपोर्ट आने तक इस फिल्म ने करीब 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रायण
फिल्म ने जहां पहले दिन 13.65 करोड़ रुपये से खाता खोला था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी की वीकेंड पर 14.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म लगातार कमाई कर रही थी लेकिन 6वें दिन इंडिया में इस फिल्म ने महज 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा करीब 57 करोड़ पहुंच गया है।
कौन मारेगा बाजी
हालांकि डेडपूल और वूल्वरिन का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रायण से काफी ज्यादा है लेकिन रायण वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हुई नजर आ रही है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ये आंकड़े कितने सुधरते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











