जितना बाहुबली ने 7 दिनों में कमाया.. बाहुबली 2 ने ओपनिंग में ही कमा लिया!
बाहुबली 2 ने पहले दिन में इतनी कमाई कर ली है, जितना बाहुबली ने 7 दिनों में किया था। यहां जानें बाहुबली की तुलना में कितनी बड़ी है बाहुबली 2।
बाहुबली 2 से बड़ी सीक्वल फिल्म शायद ही कभी बनी होगी। बाहुबली 2 के आंकड़े साफ दिखा रहे हैं कि वह पहली फिल्म से कहीं ज्यादा धमाका करेगी। एसएस राजामौली की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।
[बाहुबली 2 की शानदार शुरुआत.. 350 % से बाहुबली हुआ पीछे!]
बाहुबली 2 की हिंदी डबिंग ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 38.5 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। बता दें, यह पहली फिल्म बाहुबली से कई गुणा ज्यादा है। बाहुबली की शुरुआत जहां 5 करोड़ से हुई थी, वहीं 100 करोड़ तक पहुंचने में कई दिन लगे थे।

यहां देंखे बाहुबली (हिंदी) के आंकड़े-
फर्स्ट डे- 5.15 करोड़
फर्स्ट वीकेंड- 22 करोड़
फर्स्ट वीक- 45 करोड़


Click it and Unblock the Notifications











