Box Office दि डर्टी पिक्चर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी हमारी अधूरी कहानी!
इमरान हाशमी और विद्या बालन की जोड़ी तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है। दि डर्टी पिक्चर साल 2011 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने करीब 85 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद विद्या और इमरान की फिल्म घनचक्कर रिलीज हुई।
घनचक्कर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना कर सकी 34 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। असल में दर्शकों को विद्या बालन का किरदार ही फिल्म में पसंद नहीं आया। अब महेश भट्ट अपनी फिल्म में इस जोड़ी को एक नयी कहानी के साथ टिपिकल रोमांटिक कपल के रुप में लेकर आ रहे हैं। [FRIDAY कुंडली: हमारी अधूरी कहानी से ज़रूर सीखेंगी KHAN बीवियां]
दि डर्टी पिक्चर में विद्या बालन और इमरान हाशमी के कुछ खास सीन्स नहीं थे। हालांकि दोनों को साथ में देख दर्शक काफी एंटरटेन हुए लेकिन उनके बीच किसी तरह का कोई रिलेशन नहीं दिखाया गया। फिल्म घनचक्कर में विद्या बालन इमरान हाशमी की पत्नी थीं लेकिन फिल्म की कहानी में दम नहीं था।
हमारी अधूरी कहानी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के गानो ने तो चार्टबस्टर पर तहलका मचा रखा है अब देखना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है। सालों बाद हमारी अधूरी कहान के लिए महेश भट्ट ने कलम उठाई है और उम्मीद है कि उनकी ये नयी पेशकश दर्शकों के दिलों को छू जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












