Box Office ब्रदर्स से पहले दृश्यम के पास एक और वीकेंड, बजरंगी भाईजान से कोसों दूर!
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। बजरंगी भाईजान के साथ कॉम्पीटीशन करना तो दूर फिल्म उसके फर्स्ट डे कलेक्शन की आधी कमाई भी नहीं कर सकी। फिल्हाल दृश्यम के पास एक और हफ्ता है बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने का।
असल में इस हफ्ते रिलीज हुईं दोनों फिल्में बैंगिस्तान और जानिसार बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से पिट चुकी हैं। जिसके चलते इस वीकेंड लोगों के लिए दृश्यम ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस शुक्रवार दृश्यम का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 8.5 करोड़ रहा। कुल मिलाकर अभी तक दृश्यम का कुल कलेक्शन है 46 करोड़।
इसके अलावा बैंगिस्तान को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने एक सिरे से नकार दिया है। तो आइये एक नज़र डालते हैं दृष्यम के बॉक्स ऑफिस कलेक्श पर।
drishyam brothers bajrangi bhaijaan bangistan bollywood दृश्यम ब्रदर्स बजरंगी भाईजान बैंगिस्तान box office बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications


