Box Office दृष्यम 53 करोड़, ब्रदर्स की वजह से 100 करोड़ क्लब में एंट्री मुश्किल!
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को दर्शकों व क्रिटिक्स का प्यार भले ही बजंरगी भाईजान से ज्यादा मिल रहा हो, लेकिन जहां तक बात है बॉक्स ऑफिस की तो वहां पर दृश्यम काफी पीछे रह गयी। दूसरे शनिवार तक दृश्यम का कुल कलेक्शन मात्र 53 करोड़ रहा। दूसरे शनिवार को दृश्यम ने कुल 4 करोड़ की कमाई की।
चूंकि इस हफ्ते रिलीज हुईं बैंगिस्तान और जानिसार बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी हैं तो इस वजह से दर्शकों के लिए दृश्यम ही एकमात्र ऑप्शन रह गया है।
उम्मीद की जा रही है कि रविवार को दृश्यम के कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। अगले हफ्ते तक दृश्यम का 100 करोड़ पार कर पाना मुमकिन तो नहीं है लेकिन अगर अगले हफ्ते दृश्यम 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं कर सकी तो ब्रदर्स की रिलीज के बाद इसका 100 करोड़ कमा पाना मुश्किल होगा।
तो आइये अभी तक के द़ष्यम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डालते हैं एक नज़र।


Click it and Unblock the Notifications