..................... Box Office Day 2: Pawan kalyan They Call me OG huge box office collection day 2, jolly llb 3 day 8 - Hindi Filmibeat

Box Office Day 2: पवन कल्याण की OG ने मारी दहाड़, दूसरे दिन किया छप्परफाड़ कलेक्शन निकाला Jolly LLB 3 का दम

They Call me OG box office collection day 2

Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने दस्तक देते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सुजीत की फिल्म ने ओपिननिंग डे पर 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब फैन्स दूसरे दिन के रिपोर्ट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि पवन कल्याण और इमरान हशमी की फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने कितनी की दूसरे दिन कमाई

दमदार एक्शन सीन में नजर आने वाले पवन कल्याण इस फिल्म में लीड रोल में हैं। साथ ही इस फिल्म से इमरान हाशमी ने तेलुगु इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर के कलेक्शन से अच्छी कमाई की है। फिल्म ने जहां पहले दिन 63.7 करोड़ रुपये कमाए साथ ही पेड प्रिव्यू के कलेक्शन को मिलाकर यह आंकड़ा 84.7 करोड़ पहुंच गया। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो अभी तक फिल्म ने 104 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

फिल्म की कास्ट और कहानी

इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास, प्रकाश राज लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पवन कल्याण ओजस गंभीरा नाम के गैगस्टर के किरदार में हैं और पूरी ही कहानी इस किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह गैगस्टर 10 साल पहले ही गायब हो चुका होता है, लेकिन अपराध बढ़ने पर ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है। बता दें कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है। फिल्म के डायलॉग्स ने फिल्म की कहानी में जान डाल दी। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि यह पवन कल्याण की आखिरी फिल्म हो सकती है इसलिए इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। काम में बिजी होने की वजह से माना जा रहा है कि वह कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर हो सकते हैं।

जॉली एलएलबी 3 को दी टक्कर

बता दें कि पवन कल्याण की इस फिल्म ने आते ही अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एल-एल बी 3 को पछाड़ दिया है। जहां अभी तक पवन कल्याण की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है वहीं अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टोटल कलेक्शन है 78 करोड़ रुपये। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म मुश्किल से ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X