BOX OFFICE: धुंआधार ओपनिंग के साथ प्रेम रतन धन पायो के RECORDS
[बॉक्स ऑफिस] इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर प्रेम रतन धन पायो का तूफान आया और फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की। सलमान खान ने सबकी दीवाली तो हैप्पी कर ही दी साथ ही बॉलीवुड को भी काफी मुनाफा दिया। पहले ही दिन पहला ही शो हाउसफुल था। हालांकि आप सोचेंगे कि इसमें नया क्या है। नया ये था कि फिल्म अगले 2 दिनों तक भी हाउसफुल ही थी।
यूं तो सलमान खान दबंग हैं लेकिन बॉलीवुड में उनसे अच्छा प्रेम कोई नहीं है और इसलिए फिल्म में कुछ ऐसी बाते हैं जो प्रेम रतन धन पायो को रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार देने के लिए काफी हैं। और ये बातें हम इसलिए नहीं कह रहे हैं कि हम सूरज बड़जात्या फैन हैं, बल्कि इसलिए कह रहे हैं कि हमारे पास पूरे पूरे सुबूत हैं--->[..इसलिए ब्लॉकबस्टर है प्रेम रतन धन पायो]
फिल्म को फैन्स से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है और कुछ को फिल्म ने काफी बोर किया है। जानिए इस हफ्ते कैसा रहा बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल -


Click it and Unblock the Notifications

