BOX Office Collection: 'हक' या 'जटाधारा' बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन है आगे, वीकेंड पर की तगड़ी कमाई

BOX Office Collection

Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर यामी गौतम और इमरान हशमी की फिल्म हक इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म ने आते ही बाकी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दी है। फिल्म देखने वालों का भी जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

हक ने अब तक किया इतना कलेक्शन

गौतम और इमरान हशमी के फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन जहां 1.75 करोड़ रुपये की ओपिनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये और वीकेंड पर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक 8.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन जिस तरह से फिल्म की कहानी पेश की गई है। फैन्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले हफ्तों में अच्छी कमाई करेगी।

जटाधारा भी नहीं है पीछे

साउथ स्टार सुधीर बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधारा को भी रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म की कहानी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को रहस्य अध्यात्म और रोमांच का अनुभव करवाएगी। फिल्म की कहानी और विजुअल की तो दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब देख लेते हैं कि जितनी फिल्म की तारीफ हो रही है उतनी कमाई भी हो रही है या नहीं।

फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने लगभग इतनी ही कमाई की 1.07 करोड़ रुपये। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 0.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 3.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भले ही फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प हो, लेकिन फिल्म दर्शकों का कहीं ना कहीं दिल जीत पाने में कामयाब नहीं हो पाई है।

क्या है फिल्म की कहानी

अभिषेक जासवाल और वेंकट कल्याण के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जटाधारा' पौराणिक रहस्य की कहानी पर आधारित है। यह आपको प्राचीन काल के राजघरानों में ले जाएगा। जहां खजाने को पवित्र मंत्रों से बांधा जाता था। जिसमें से एक था पिशाचिनी बंधन जो धनपिसाची नाम की एक रक्षक होती है। यह पूरी ही कहानी इसी पिशाच के आगे पीछे घूमती है।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X