The Sabarmati Report BOC Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही विक्रांत मैसी की फिल्म, की इतनी कमाई

The Sabarmati Report Box Office Collection Day 4: विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही है जितनी मेकर्स को उम्मीद थी। फिल्म का चौथे दिन का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह से तैयार है देखते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया।
फिल्म ने 4 दिनों में की इतनी कमाई
द साबरमती रिपोर्ट फिल्म गोधरा कांड पर बनाई गई फिल्म है। जिसमें विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
वहीं चौथे दिन की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
50 करोड़ के बजट में बनी साबरमती रिपोर्ट
फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये का था। अब देखना होगा कि फिल्म इन बजट के पैसों के वसूल पाती है या नहीं। बता दें कि इस फिल्म को कंगुवा टक्कर दे रही है। जो पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। बदता दें कि कंगुवा 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों के पास कमाई करने का समय कम है क्योंकि जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है पुष्पा 2 जिसका हाइप मार्केट में सबसे ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications











