..................... Box office collection: The Sabarmati Report earning on day 6 after tax free - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: टैक्स फ्री के बाद 'The Sabarmati Report' की कमाई में आया उछाल, छठे दिन की इतनी कमाई

The Sabarmati Report

The Sabarmati Report Box Office Collection Day 6: गोधरा कांड पर बनाई गई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज तो हुई है, लेकिन फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाई है जितनी मेकर्स को उम्मीद थी। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी को भी बेहद पसंद आई और अब इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

छठे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये, चौथे दिन-1.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 1.3 करोड़ रुपये, छठे दिन-1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

बजट का पैसा निकाल पाएगी द साबरमती रिपोर्ट
विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 50 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म की धीमी रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को इतना कलेक्शन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि इस फिल्म के साथ ही साउथ की बड़ी फिल्म कंगुवा भी रिलीज हुई थी जिसने 7 दिनों में 62.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह 5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X