BOC : 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' इस फिल्म के आगे पड़ीं पस्त, बॉक्स ऑफिस पर बजा इस एक्टर का डंका

Box Office Collection: 11 जुलाई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्मों का सैलाब देखा गया। सिनेमाप्रेमियों के लिए आज का दिल बेहद ही खास रहा क्योंकि आज एक नहीं बल्कि कई फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। जहां 'मालिक' फिल्म में पहली बार राज कुमार राव एक्शन अवतार में नजर आए वहीं 'आंखों की गुस्ताखियां' फिल्म से संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने डेब्यू किया है।
जहां दोनों की सितारे यह सोचकर बैठे थे कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर अपना हुकुम का इक्का जमाएंगे, वहीं दोनों ही सितारों को किस्मत ने इस बार उनका साथ नहीं दिया। 'बधाई दो' और 'स्त्री' जैसी हिट फिल्में देने वाले राजकुमार राव की 'मालिक' फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ गई। वहीं शनाया कपूर की फिल्म की हालत तो बहुत ही खस्ता दिखी। इस शुक्रवार और किसी बड़े एक्टर की फिल्म नहीं थी तो आखिर ऐसा क्या हुआ की दोनों की ही फिल्में नहीं चलीं। अगर आप यही सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि सिनेमाघरों में 'सुपरमैन' ने भी दस्तक दी है।
जेम्स गन द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म 'सुपरमैन' ने तो आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना हक जता लिया है। आपको बता दें कि साल 2013 में 'मैन ऑफ स्टील' और साल 2016 में 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन' फिल्म रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में लीड रोल हेनरी केविल ने किया था, वहीं इस बार सुपरमैन की अवतार में डेविड कोरेन्सवेट नजर आ रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए फैन्स काफी उतावले नजर आए। जिस वजह से फिल्म को देखने वालों की लंबी लाइन थिएटर में दिखी। तीनों फिल्मों के एक साथ आने के बाद अब फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ओपिनिंग डे पर किस फिल्म का जादू चला है। बिना देर किए जानते हैं तीनों फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड।
मालिक
राजकुमार राव की फिल्म मालिक की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म के पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड बहुत ही खराब है। फिल्म के पहले दिन की कमाई जान फैन्स और मेकर्स को झटका लगा है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ और सिर्फ 2.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपये है। वहीं पहले दिन का कलेक्शन देख अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म वीकेंड पर 10 करोड़ तक का कलेक्शन भी मुश्किल से ही कर पाएगी।
आंखों की गुस्ताखियां
संतोष सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 'द आइज हैव इज' पर आधारित है। इस फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी नजर आ रहे हैं। '12वीं फेल', 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा' जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर विक्रांत मैसी के होते हुए भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक दम फुस्स साबित हुई। फिल्म के ओपिनिंग डे कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने सिर्फ और सिर्फ 0.23 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। बता दें कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है फिल्म की शुरुआत से अंदाजा लगाना मुश्किल है कि फिल्म आगे कितनी कमाई करेगी।
सुपरमैन
वहीं बात सुपरमैन की करें तो फिल्म ने पहले दिन ही अपने नाम का डंका बजा दिया है। 'सुपरमैन' का जलवा देखकर लग रहा है जैसे मानों 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' सुपरमैन की कमाई के एक तिहाई हिस्से को भी छू पाएंगी। सुपरमैन की कमाई के बारे में बात करें तो ओपिनिंग डे पर फिल्म ने 8 से 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि अंग्रेजी भाषा में फिल्म का कलेक्शन अधिक बताया जा रहा है। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो स्क्रीनरांट के मुताबिक फिल्म को करीब 363 मिलियन डॉलर में बनाया गया है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि वह इस फिल्म के जरिए अच्छा कलेक्शन करेंगे। फिल्म सभी भाषाओं में काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












