BOC: Kantara Chapter 1 की दहाड़ के आगे फुस्स पड़ी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, जानें किसने कितनी की कमाई

Box Office Collection

Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। 2022 में कांतारा की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। वहीं फैन्स का यह इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि ऋषभ शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कदम जमा चुकी है। बता दें कि यह फिल्म अकेली नहीं सिनेमाघरों में आई है। इस फिल्म के साथ ही वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सानिया मल्होत्रा, रोहित सुरेश सराफ नजर आ रहे हैं। दोनों ही फिल्मों ने दशहरे पर दस्तक दी है। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा है।

कांतारा ने पहले दिन मारी दहाड़

सबसे पहले मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की बात करें तो फिल्म ने पहले दी दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने मॉर्निंग शो तक 29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के इस कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने पहले दिन धूम मचा दी है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 70 से 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

NTR ने की तारीफ

कातांरा देखने के बाद फैन्स ही क्या जूनियर एनटीआर भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। NTR ने कहा कि इस तरह की फिल्म बनाना किसी आम इंसान की बात नहीं है। ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम की मेहनत की वजह से यह फिल्म इतनी शानदार बन पाई है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वहीं वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 3.38 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। दोनों ही फिल्म की कमाई में जमीन आसमान का अंतर है। फिल्म के ये आंकड़े देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरुण की फिल्म को कांतारा चैप्टर 1 धूल चटा दी है। कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन लगभग 30 करोड़ के आसपास पहुंचने वाला है। इससे फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली है। कांतारा के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये का है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X