Jigra VS VVKWWV: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही आलिया की 'जिगरा', राजकुमार राव की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

Jigra Vs Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

Jigra Vs Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection: बीते दिन यानी कि 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक तो आलिया भट्ट की जिगरा और दूसरी स्त्री 2 से धमाल मचा चुके राज कुमार राव की। जी हां, कल दोनों ही फिल्मों का महा क्लैश देखने को मिला। चलिए देखते हैं कि किस फिल्म की किस्मत चमकी है।

जिगरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भाई बहन की रिश्ते पर बनी फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं वहीं उनके साथ वेदांग रैना नजर आ रहे हैं। जहां आलिया 'सत्या' का किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म में वेदांग उनके भाई बने हैं। जिसे झूठे ड्रग्स केस में फंसा दिया जाता है। सत्या अपने भाई को बचाने की पूरी कोशिश करती हैं।

फिल्म में आलिया के एक्शन सीन के साथ ही इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिल रहे हैं, लेकिन लगता है कि आलिया का ये एक्शन अवतार फैन्स को खास पसंद नहीं आया है। बता दें कि जिगरा की कमाई की रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए देखते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

जिगरा की कमाई की बात करें तो फिल्म ने हिंदी में 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं तेलुगू में फिल्म ने 0.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की कमाई
वहीं जिगरा को टक्कर देने उतरी राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर पैर पसार लिए हैं। रोमांस कॉमेडी से भरी ये फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको बोर नहीं होने देगी। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी थिएटर में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X