BOX OFFICE:'दिल्लीवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड' को पड़ा 2 करोड़ का 'हंटर'!
[बॉक्स ऑफिस] इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर पांच फिल्मों की किस्मत तय होनी थी पर मुकाबला केवल दिल्लीवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड और हंटर में था। पहले दिन जहां हंटर ने 1.25 करोड़ की कमाई की वहीं दिल्लीवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड ने 60 लाख भी बमुश्किल जुटाए।
दोनों ही फिल्में कॉमेडी थीं और दोनों की ही रेटिंग औसत थी। दिल्लीवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड का चेहरा थे प्यार का पंचनामा फेम दिव्येंदु शर्मा और हंटर में अनुराग कश्यप और राधिका आप्टे के नाम से ही जान थी।
दूसरे दिन भी हंटर के 2 करोड़ रूपये तक कलेक्शन करने की उम्मीद है। वहीं माना जा रहा है कि दिल्लीवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड 1 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। दोनों ही फिल्में युवाओं का मूड और उनका एटीट्यूड ध्यान में रखकर बनाई गई है।
ALSO READ: कुंडली: लड़कों के 'दिल' और 'दर्द' समझेगी HUNTERRR
जहां हंटर एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी परेशानी है सेक्स वहीं दिल्लीवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड में एक लड़की के चक्कर में लड़कों का क्या हाल होता है यही बयान किया गया है। दोनों ही फिल्में लड़कों का दुख दर्द समझती है और माना जा रहा है कि प्यार का पंचनामा की तरह धीरे धीरे अच्छी कमाई कर लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
















