Masti 4 VS 120 Bahadur : दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बजा इस फिल्म का डंका, कमाई की रेस में आगे निकली ये फिल्म

Masti 4 VS 120 Bahadur Box Office Collection day 4: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। 21 नवंबर को जहां एक तरफ फरहान अख्तर की देशभक्ति फिल्म 120 बहादुर रिलीज हुई है वहीं दूसरी ओर हंसी ठहाकों से भली फिल्म मस्ती 4 ने भी जगह बना ली है। चलिए अब देखना यह होगा कि कमाई की रेस में कौन सी फिल्म है आगे और कौन सी पीछे।
120 बहादुर ने कितनी की कमाई
सबसे पहले फरहान अख्तर एक्शन-वार ड्रामा 120 बहादुर की बात करें तो 120 बहादुर 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की कहानी है जिन्होंने 1962 के युद्ध के दौरान प्रसिद्ध रेज़ांग ला की लड़ाई में अटूट साहस के साथ मोर्चा संभाला। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी, की भूमिका निभा रहे हैं। निडर होकर जिस तरह से उन्होंने युद्ध में हिस्सा लिया है उसने उनके नाम को इतिहास में दर्ज कर दिया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ओपिनिंग डे पर फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि वीकेंड वाले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
मस्ती 4 का ये है हाल
वहीं इस फिल्म के साथ रिलीज हुई दूसरी फिल्म मस्ती 4 की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आफताफ शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के पहले ही तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं और 21 नवंबर को फिल्म का चौथा पार्ट रिलीज हुआ है। फिल्म के कलेक्शन को लेकर कहीं ना कहीं मेकर्स को निराशा से गुजरना पड़ रहा है। फिल्म के ओपिनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन यानी की वीकेंड वाले दिन भी फिल्म की अच्छी कमाई नहीं देखी गई। फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो अभी तक फिल्म बस 5.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। ऐसी कमाई के साथ फिल्म के बजट के पैसे निकल आएं ये अनुमान लगाना भी मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications