BOX OFFICE : बाटला हाउस का रिकॅार्ड, ताबड़तोड़ कमाई ,जॅान अब्राहम की सोलो सुपरहिट
15 अगस्त जॅान अब्राहम की बाटला हाउस रिलीज हुई। मिशन मंगल के रिलीज के कारण, अक्षय कुमार और जॅान अब्राहम के बीच ये इस साल का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था।
बॅाक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार भले ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल ने कमाई के लिहाज से 100 करोड़ हासिल कर चुका है, वहीं जॅान अब्राहम की बाटला हाउस भी इस साल की सुपरहिट फिल्म में खुद को शामिल कर चुका है। फिल्म की अब तक की कमाई अनुसार ये जॅान अब्राहम के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली सोलो फिल्म बन सकती है।

मिशन मंगल से क्लैश के बावजूद बाटला हाउस की कमाई उल्लेखनीय है। कम बजट और कम स्क्रीन मिलने के बाद भी जॅान अपना रंग दिखाने में सफल रहे हैं।
गौरतलब है कि बाटला हाउस का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। ये फिल्म 2008 में दिल्ली के जामिया नगर स्थित बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्ची घटना से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications











