Jigra VS VVKWWV BOC Day 7: राजकुमार-तृप्ति के रोमांस ने भी नहीं मचाया धमाल, दर्शकों को तरस रही 'जिगरा'

Box office collection

Jigra Vs Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection: आलिया भट्ट की जिगरा और राज कुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी, दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं और दोनों ही फिल्में दर्शकों को तरस रही हैं।

आलिया भट्ट की जिगरा और राज कुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को आज रिलीज हुए पूरा 1 हफ्ता हो गया है, लेकिन 1 हफ्ते में भी फिल्म अपना जादू नहीं बिखेर पाई है। इस बार ना तो आलिया का एक्शन अवतार दर्शकों को पसंद आया और ना ही राज कुमार राव की कॉमेडी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों का बुरा हाल है।

जिगरा के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 1.65 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन - 1.35 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 22.45 करोड़ रुपये हुई है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है।

वहीं राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की बात करें तो इस बात तो राज कुमार और तृप्ति के सुहागरात का वीडियो भी कमाल नहीं दिखा पाया है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-6.4 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 2.4 पांचवें दिन-2.1 करोड़ रुपये, छठे दिन- 1.9 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक सिर्फ 26.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह कमाई का आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X