Jigra VS VVKWWV: 'जिगरा' से दो कदम आगे है राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें कमाई

Jigra VS VVKWWV

Jigra Vs Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection: आलिया भट्ट की जिगरा और राज कुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

वैसे तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन फिर भी जिगरा से दो कदम आगे चल रही है राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो। आलिया की यह पहली एक्शन फिल्म है। फैन्स को उम्मीदें थीं कि यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से ठप साबित हुई।

वहीं दूसरी ओर राज कुमार राव की फिल्म की बात करें तो राजकुमार राव की इससे पहले स्त्री 2 आई थी। जिसे देखने के बाद फैन्स की उम्मीदें और बढ़ गईं थीं कि अब उनकी यह फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देगी, लेकिन ऐसा जरा भी नहीं हुआ बल्कि फिल्म को हर दिन अर्निंग करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से कोसों दूर है।

कलेक्शन की बात करें तो फिल्म जिगरा की हालत काफी खस्ता है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 1.65 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये और छठे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 21.10 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है

वहीं राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-6.4 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 2.4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये और छठे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 1.85 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है और टोटल कलेक्शन 25.15 करोड़ रुपये हुआ है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X