..................... Box office collection: alia bhatt Jigra vs vicky vidya ka woh wala video 16 october earning - Hindi Filmibeat

Jigra VS VVKWWV: बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी जिगरा, राजकुमार राव की फिल्म का भी हुआ बुरा हाल

Jigra vs vicky vidya ka woh wala video

Jigra Vs Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों महा क्लैश देखा गया। 11 अक्टूबर को दो बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं। आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' और राज कुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने फैन्स को कंफ्यूज कर दिया है कि वह किस एक्टर की फिल्म देखें।

लेकिन जनता के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से यह तो साफ हो गया है कि जनता को आखिर किस एक्टर की फिल्म ज्यादा पसंद आ रही है। बात आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' की करें तो भाई-बहन के रिश्ते और प्यार पर बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। लंबे समय बाद पर्दे पर इस तरह की कहानी आई, लेकिन फिर भी आलिया भट्ट की फिल्म जनता का दिल जीत नहीं पा रही है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 1.65 करोड़ रुपये वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। जी हां, फिल्म ने मंगलवार को 1.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 19.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

वहीं दूसरी बड़ी फिल्म राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा से बेहतर कमाई कर रही है। रोमांस और कमॉडी से भरी यह फिल्म भले ही जिगरा से आगे हो, लेकिन फैन्स और मेकर्स को यह उम्मीद की थी कि फिल्म स्त्री 2 की तरह जबरदस्त कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मेकर्स की लाख कोशिशों के बाद भी फिल्म अभी तक 25 लाख तक का कलेक्शन पार नहीं कर पाई है।

फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-6.4 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 2.4 करोड़ रुपये वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन 1.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 22.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X