Box Office:पृथ्वीराज- बड़े मियां छोटे मियां से पहले , 8 फिल्मों से अक्षय कुमार बने करोड़ों के खिलाड़ी
अक्षय कुमार एक तरफ जहां पृथ्वीराज के साथ जून में सिनेमा घर में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार ने इस बात की भी घोषणा कर दी है कि टाइगर श्रॉफ के साथ में बड़े मियां छोटे मियां एक दमदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अक्षय कुमार की फिल्मों का इतिहास एक्शन फिल्मों से ही शुरु हुआ है।
अक्षय कुमार एक्शन सुपरस्टार के तौर पर जाने गए हैं। खिलाड़ी सीरीज की सभी फिल्में अक्षय कुमार के नाम से ही जानी जाती हैं । अक्षय कुमार की करियर की अब तक की सभी एक्शन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ की कमाई की है ।

पिछले साल रिलीज हुई सूर्यवंशी में भी कोरोना वायरस महामारी के बीच में भी बॉक्स ऑफिस पर विश्व स्तर पर 300 करोड़ के करीब की कमाई की। माना जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां भी एक्शन फिल्मों का नया रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आएगी। बड़े मियां छोटे मियां का टीजर सामने आने के बाद साफ जाहिर होता है कि अक्षय कुमार की यह एक्शन फिल्म भी कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।
लेकिन उससे पहले जानते हैं कि अभी तक अक्षय कुमार की कौन-कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है। यहां जानिए अक्षय कुमार की फिल्म की एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

सूर्यवंशी की कमाई
कैटरीना कैफ के साथ अक्षय कुमार ने इस फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाई। दमदार एक्शन सीन सीन के साथ इस फिल्म को दर्शकों ने कोरोना के दौरान भरपूर प्यार दिया। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 196 करोड़ के करीब रहा। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया। इसके साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह ने फिल्म में कैमियो किया। 2021 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म सूर्यवंशी बन गई है।

2.0 की कमाई
अक्षय कुमार की एक्शन फिल्मों में 2.0 की भी गिनती की जा सकती है। रजनीकांत के साथ इस फिल्म ने साउथ सिनेमा के साथ हिंदी दर्शकों के बीच पर भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। 2018 में रिलीज हुई एक्शन फिल्में अक्षय कुमार अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। वीएफएक्स के जरिए इस फिल्म ने लार्जर देन लाइफ दुनिया दर्शकों के सामने पेश की। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 190 करोड़ के करीब का रहा।

बेबी की कमाई
अक्षय कुमार की बेबी फिल्म जबरदस्क एक्शन सीन के साथ रिलीज हुई। साल 2015 में रिलीज रिलीज हुई इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 96 करोड़ के करीब का रहा है। इस फिल्म के हिट होने के बाद ही नाम शबाना फिल्म बनाई गई थी। तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थी। अक्षय कुमार ने उसमें गेस्ट रोल किया था।

हॉलीडे कमाई
साल 2014 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की हॉलीडे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरा। देश भक्ति और सैनिक की कहानी को दिखाती हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की।

राउडी राठौर
साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर ने भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहां अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म सुपरहिट रही। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 133 करोड़ की कमाई करते हुए खुद को अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में शामिल कर लिया।

बॉक्स ऑफिस पर हमेशा करोड़ों की कमाई मतलब अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने खुद की गिनती बॉक्स ऑफिस पर हिट हीरो में की है।2019 में रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 200 करोड़ का किया। कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 का कलेक्शन 190 करोड़ के करीब का रहा है। चांद पर जाने की कहानी मिशन मंगल फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 200 करोड़ के करीब का रहा। केसरी फिल्म में देशभक्ति का जज्बा जगाते हुए अक्षय कुमार की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 194 करोड़ का रहा। टॉयलेट एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 135 करोड़ के करीब का किया। रुस्तम फिल्म 127 करोड़ और हाउसफुल 3 ने 100 करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications