Sitaare Zameen Par vs Metro In Dino BOC: आमिर या अनुराग, किसकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी?

Sitaare Zameen Par vs Metro In Dino Box Office Collection: बॉलीवुड में एक बार फिर आमिर खान ने साबित कर दिया है कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट यूं ही नहीं कहा जाता। उनकी लेटेस्ट फिल्म 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अनुराग बसु की इमोशनल म्यूजिकल ड्रामा 'मेट्रो इन दिनों' भी सुर्खियों में है।
लेकिन क्या हालिया रिलीज 'मेट्रो इन दिनों' बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म को टक्कर दे पा रही है? चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन और परफॉर्मेंस का पूरा हाल।
'सितारे जमीन पर' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार उड़ान
आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने सिर्फ 19 दिनों में 150.76 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म अब आमिर खान की 5वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। इसने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 8 जुलाई को फिल्म ने भारत में ₹1.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीसरे रविवार (7 जुलाई) को इसने ₹6.15 करोड़ की मजबूत कमाई दर्ज की थी।
फिल्म के बारे में
यह फिल्म 2018 की स्पैनिश फिल्म Champions का ऑफिशियल रीमेक है और इसे 2007 की ब्लॉकबस्टर 'Taare Zameen Par' का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। फिल्म की कहानी न्यूरोडायवर्जेंट बच्चों की जिंदगी और खेलों के जरिए उनके आत्म-विश्वास को दर्शाती है, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया।
'मेट्रो इन दिनों' की धीमी शुरुआत
अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' ने रिलीज के 5वें दिन तक ₹20.49 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अपनी पिछली कड़ी 'Life In A Metro' (₹19.05 करोड़) की कमाई को पार कर लिया है, जो कि एक पॉजिटिव संकेत है। हालांकि शानदार रिव्यू और दर्शकों से मिली तारीफों के बावजूद, फिल्म अभी तक 'सितारे जमीन पर' के सामने टिक नहीं पा रही है। 8 जुलाई को फिल्म ने दिन के 6 बजे तक ₹1.24 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का कुल ग्लोबल कलेक्शन ₹23.5 करोड़ है, जिसमें से ₹3.5 करोड़ ओवरसीज और ₹20 करोड़ भारत से आया है।
कौन किस पर पड़ा भारी?
'सितारे जमीन पर' और अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखा गया, लेकिन कमाई के मामले में एक फिल्म ने दूसरी से बाजी मार ली। 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 19 दिनों में जबरदस्त कमाई करते हुए 150.76 करोड़ का कुल बिजनेस कर लिया है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 150.05 करोड़ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ, 'मेट्रो इन दिनों' ने रिलीज के 5 दिनों में कुल 20.49 करोड़ की कमाई की है। इसका भारत में नेट कलेक्शन 20 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.5 करोड़ रहा है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह आमिर की फिल्म के मुकाबले कमजोर साबित हुई है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो 'सितारे जमीन पर' ने ना सिर्फ क्रिटिक्स का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार पकड़ बनाई है। वहीं 'मेट्रो इन दिनों' को आगे आने वाले दिनों में टिके रहने के लिए और मजबूत प्रदर्शन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications