BOX OFFICE पर काबिल हुई रईस.. 100 करोड़ कमाई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर काबिल ने 100 करोड़ की कमाई, ऋतिक रोशन मनायेंगे जश्न।

By Prachi

ऋतिक रोशन की काबिल ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई कर ली। देर से ही सही काबिल सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। थ्रिलर और रोमांस के डोज को दर्शकों ने बखूबी पसंद किया। इस फिल्म ने अब अपने बजट से दोगुनी कमाई की है। भारत में इस फिल्म ने 106.25 करोड़ की कमाई अपने खाते में डाल ली है।

इस फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ के करीब है। अब इस फिल्म ने अपने बजट को कवर करते हुए 56 करोड़ की अधिक कमाई की है। शाहरूख खान स्टारर रईस से मुकाबला होते हुए भी काबिल से रितिकक रोशन ने खुद को फिल्मों के मामले में काबिल बना लिया है। संजय गुप्ता के निर्देशन में यामी गौतम और रितिक रोशन की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों का बेहद प्यार मिला।

Hrithik Roshan Kaabil enter 100 crore club, shows growth
रिलीज से पहले भले ही रईस और काबिल के बीच हो रही टकराव ने सुर्खियां बटोरी हो।लेकिन अंत में दोनों ही फिल्मों ने खुद को हिट फिल्म के कैटेगरी में शामिल कर दिया है। गौरतलब है कि सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म रईस है।वहीं रेस में थोड़ा पीछे होते हुए काबिल ने रईस को बराबर की टक्कर दी है।

शाहरूख खान पहले ही रईस की सफलता का जश्न मना चुके हैं। हाल ही में आमिर खान ने दंगल के लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया। अब जल्द ही रितिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के साथ मिलकर सौ करोड़ की कमाई का स्वागत करते नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X