..................... Box Office clash: This Hollywood biggie locks Diwali 2023 to clash with Salman Khan's Tiger 3 - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस महाक्लैश: दिवाली पर सलमान खान की 'टाइगर 3' से भिड़ंत करने पहुंची हॉलीवुड की ये मेगा फिल्म

this-hollywood-biggie-locks-diwali-2023-to-clash-with-salman-khans-tiger-3

Tiger 3 vs The Marvels: सुपरस्टार सलमान खान इस साल ईद पर नहीं, बल्कि दिवाली पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के साथ फैंस के सामने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं टाइगर 3 की, जिसे लेकर अभी से ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। लेकिन बता दें, दिवाली के मौके पर ये सोलो रिलीज नहीं होगी।

जी हां, कोई बॉलीवुड तो नहीं, लेकिन सलमान खान की टाइगर 3 को टक्कर देने के लिए इसी दिन एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली है। बीते दिन, मार्वल स्टूडियोज ने अपनी फिल्म "द मार्वल्स" के ट्रेलर के साथ साथ रिलीज डेट का ऐलान किया।

दिवाली पर आएगी सुपरहीरो फिल्म "द मार्वल्स"

"द मार्वल्स" भारत में दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। एक्शन और रोमांच से भरपूर माने जाने वाली ये फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए पहली बार, 'द मार्वल्स' सुपरहीरो की एक तिकड़ी को एक साथ लाता है जो बुरी ताकतों से लड़ने के लिए सेना में शामिल हो जाते हैं। फिल्म कैरल डेनवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें कैप्टन मार्वल के नाम से भी जाना जाता है। Nia DaCosta के डायरेक्शन में बनीं द मार्वल्स में ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस, इमान वेल्लानी, सैमुअल एल जैक्सन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 का तहलका!

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 को टक्कर देने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हॉलीवुड फिल्म से टाइगर प्रभावित होती है या नहीं! आजकल भारत में हॉलीवुड फिल्मों को जबरदस्त क्रेज है, लिहाजा "द मार्वल्स" को भी अच्छी स्क्रीन काउंट मिलने की उम्मीद है। लेकिन कोई शक नहीं टाइगर 3 को ओपनिंग पर कोई टक्कर नहीं दे सकता। टाइगर के पास कमाने के लिए लगभग 20 दिनों का पूरा समय है।

Read more about: salman khan tiger 3 the marvels
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X