Alert..दो बड़ी एक्ट्रेस का Box Office Clash....इस खान की फिल्म पर लटकी तलवार..
जुलाई में इस साल की दो बहुप्रतिक्षित फिल्मों के बीच बॅाक्स आॅफिस पर बड़ा टकराव होना तय माना जा रहा है। श्रीदेवी की मॅाम और श्रद्धा कपूर की बायोपिक एक ही दिन रिलीज हो रही है।
श्रीदेवी की बहुप्रतिक्षित फिल्म मॉम इस साल 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। एक तरफ जहां इस फिल्म के धमाकेदार पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींच लिया। वहीं एक और बात साफ हो गई कि जुलाई बॅाक्स आॅफिस के लिहाज से बेहद ही पेचीदा होने वाला है।
श्रीदेवी की मॅाम के साथ श्रद्धा कपूर की बायोपिक हसीना -द क्वीन आॅफ मुंबई भी रिलीज होगी। इस फिल्म की तारीख भी 14 जुलाई ही तय की गई है। इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि इसी दिन सैफ अली खान की शेफ भी रिलीज होगी।

इससे एक बात तो साफ हो गई कि इन तीनों फिल्मों के बीच एक बहुत बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। रईस और काबिल ,दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के बाद यह इस साल की सबसे बड़ा टकराव माना जा रहा है। कहानी और किरदार के लिहाज से यह तीनों फिल्में प्रमुख हैं। खासकर इन तीनों फिल्मों के लीड के लिए।
जी हां, रंगून के बाद सैफ अली खान की उम्मीद शेफ से बंध गई है। यह फिल्म उनके करियर के लिय नई दिशा लेकर आ सकती है। श्रद्धा कपूर भी रॅाक आॅन 2 की असफलता के बाद इस बायोपिक से खुद के कमबैक की वापसी कर रही हैं।
श्रीदेवी की यह फिल्म भी उनके लिए कई मायनों में खास है। इस फिल्म का निर्माण उनके पति बोनी कपूर कर रहे हैं। इंग्लिश -विंगिलिश की सफलता में वह बेहद ही जुदा किरदार में दिखाई देंगी।
आइए फिर इन तीनों फिल्मों की यूएसपी और बॅाक्स आॅफिस के गणित पर एक नजर घुमाते हैं.। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.


Click it and Unblock the Notifications
