2017 BIGGER CLASH..3 सुपरस्टार एक्ट्रेस के बीच..फंस गए खान..बुरा हाल..

इस साल जुलाई पर तीन सुपरस्टार एक्ट्रेस एक दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देते हुए नजर आयेंगी। इनके बीच सैफ अली खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म भी शामिल है।

By Prachi Dixit

हिंदी सिनेमा के लिहाज से 2017 काफी अहम है। एक तरफ सलमान और शाहरूख की बहुप्रतिक्षित फिल्में हैं। दूसरी तरफ कई बिग स्टार बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकराते हुए नजर आयेंगे। लेकिन यह मामला तब और दिलचस्प हो जाता है जब तीन बड़ी एक्ट्रेस एक साथ बॅाक्स आॅफिस की रेस में शामिल होती हैं।

जी हां। इस साल जुलाई में ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। एक तरफ श्रीदेवी की मॅाम के साथ श्रद्धा कपूर स्टारर हसीना-द क्वीन आॅफ मुंबई रिलीज हो रही थी। वहीं अब 14 जुलाई को काजोल की कमबैक फिल्म वीआईपी 2 भी शामिल हो गई है।

sridevi,kajol

इन सबके बीच सैफ अली खान शेफ के साथ भी रंगून की हार के बाद वापसी की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल इन चारों फिल्मों में से अभी किसी भी ने भी अपनी रिलीज की डेट को आगे -पीछे करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

लेकिन अगर यह तीनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव करने के लिए तैयार हो जाती हैं तो इससे बड़ी लड़ाई इस साल देखने को नहीं मिलेगी।

एक तरफ श्रद्धा कपूर और सैफ अली खान अपनी बीती फिल्मों की असफलता को पीछे छोड़ एक नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं। दूसरी तरफ काजोल और श्रीदेवी की कमबैक फिल्म वीआईपी 2 और मॅाम से एक दमदार एंट्री की उम्मीद की जा रही है।

आइए फिर जानते हैं कि अगर यह सभी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आकर खड़ी होती हैं तो किस फिल्म का पलड़ा भारी हो सकता है।..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X