BOX OFFICE..2 सुपरस्टार एक्ट्रेस के बीच BIG CLASH..करोड़ों का दांव..
अप्रैल में हिंदी सिनेमा की दो स्टार एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और रवीना टंडन की फिल्में बॅाक्स आॅफिस पर एक दूसरे से टकराती हुई नजर आयेंगी।
साल 2017 में एक के बाद एक लगातार बड़ी फिल्में आपस में टकराती हुई नजर आ रही है। लेकिन पिछले साल की तरह इस साल टकराव बेहद रोचक तरीके से हो रहा है। इसकी वजह है महिला आधारित फिल्मों के साथ दस्तक देने वाली दो बड़ी एक्ट्रेस की फिल्में।
जी हां। अप्रैल में एक तरफ आईपीएल की शुरुआत होगी। वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा स्टारर नूर और रवीना टंडन स्टारर मातृ-द मदर की बाॅक्स आॅफिस पर एक दूसरे के सामने होगी।

संयोग देखिए। अपने समय की दो सुपरस्टार एक्ट्रेस बॅाक्स आॅफिस पर एक साथ एंट्री करने जा रही हैं। एक तरफ मातृ -द मदर से रवीना टंडन सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
इससे पहले वह छोटे पर्दे पर कई बार दस्तक दे चुकी हैं। लेकिन इस बार उनकी इस वापसी को दमदार माना जा रहा है। इसकी वजह इस फिल्म की स्क्रिप्ट है। जिसका अंदाजा फिल्म के पोस्टर से आसानी से लगाया जा सकता है ।
वहीं सोनाक्षी सिन्हा अकीरा के बाद दोबारा अपने कंधों पर पूरी फिल्म का भार लेकर रिलीज के लिए तैयार बैठी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वह इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी।
गौरतलब है कि जब बॅालीवुड की दो टॅाप एक्ट्रेस आपस में टकराएगी तो इसका असर दोनों ही फिल्मों की कमाई पर जरूर पड़ेगा। आखिर किसकी होगी जीत। कौन मार लेगा बाजी। ये जानने के लिए यहां देखें इन दोनों फिल्मों का गणित..


Click it and Unblock the Notifications












