Box office पर तूफानी क्लैश- प्रभास की 400 करोड़ की 'सालार' vs ऋतिक रोशन की 'फाइटर', बड़ी टक्कर !

15 अगस्त का मौका प्रभास के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज बन गया। आखिरकार स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। लेकिन सालार के सामने सबसे बड़ी मुश्किल एक बड़े क्लैश के आने से बढ़ गई है। प्रभास की फिल्म सालार की टक्कर सिनेमाघर में ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म फाइटर से होगी।प्रभास की सालार और ऋतिक की फाइटर 2023 में एक ही दिन रिलीज होनी है।

Salaar, Prabhas, Hrithik Roshan, fighter

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बाहुबली प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज डेट की घोषणा की है। तरण आदर्श के मुताबिक सालार अगले साल 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक साल के लंबे समय के बाद फैंस को पर्दे पर बाहुबली स्टार प्रभास एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।

सालार 400 करोड़ के बजट

सालार 400 करोड़ के बजट

सालार और फाइटर के सामने बड़ी कठिनाई यह है कि दोनों ही एक जोनर की फिल्म दिखाई पड़ रही है। सालार प्रभास की 400 करोड़ के बजट में तैयार हो रही है बड़ी एक्शन फिल्म है। ठीक इसी तरह ऋतिक रोशन की फाइटर भी उनके आगामी 300 करोड़ के बजट वाली एक्शन फिल्म है।

वॉर की बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक कमाई

वॉर की बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक कमाई

जाहिर सी बात है कि सालार की रिलीज डेट की घोषणा के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक और प्रभास के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। ऋतिक रोशन के लिए फाइटर उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्मों में शामिल है। ऋतिक रोशन 2019 के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन उनकी फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक कमाई के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। .

प्रभास की पिछली फिल्मों का बुरा हाल

प्रभास की पिछली फिल्मों का बुरा हाल

वहीं दूसरी तरफ प्रभास की पिछली फिल्मों का बुरा हाल कमाई के लिहाज से छलकता हुआ दिखाई दे रहा है।प्रभास ने फिल्म बाहुबली 2 के बाद कुछ खास हासिल नहीं किया है, जिसके तहत प्रभास की साहू औसत साबित हुई और उनकी आखिरी फिल्म राधे-श्याम बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ऐसे में सालार से प्रभास के फैंस के साथ खुद एक्टर की भी नजर एक सुपरहिट कमबैक की तरफ है।

आदिपुरुष और प्रभास 21 करोड़ों का बजट

आदिपुरुष और प्रभास 21 करोड़ों का बजट

यह भी बता दें कि 8 हजार वीएफएक्स शॅाटके साथ 500 करोड़ के हाई बजट के साथ आदिपुरुष को रिलीज किया जाएगा। सालार भी 400 करोड़ के हाई बड के साथ बन रही है। प्रभास 21 भी हाई बजट फिल्म होगी।

ऋतिक और दीपिका की एक्शन ड्रामा

ऋतिक और दीपिका की एक्शन ड्रामा

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक्शन थ्रिलर फाइटर लेकर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी का एक्शन क्या कमाल दिखाएगा इसे लेकर फैंस पहले से काफी उत्साहित हैं। फाइटर नाम से ही फिल्म यह साबित करती है कि यह एक एक्शन बेस्ड vfx से लकदक हाई एक्शन ड्रामा कहानी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X