2017 BIG FIGHT..करोड़ों का दांव..सलमान vs शाहरूख vs अक्षय vs...
इस साल की कई बहुप्रतिक्षित फिल्में एक दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देते हुए नजर आयेंगी। आखिर कौन सी है वो फिल्में। यहां देखें एक खास रिपोर्ट।
साल 2017 सिनेमा के इतिहास में सबसे अहम होने वाला है। इसकी सबसे खास वजह इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्में नहीं हैं। बल्कि बिग स्टार की बिग फिल्मों का बॉक्स ऑफिस टकराव है।
इस साल की शुरुआत ही शाहरूख खान स्टारर रईस और ऋतिक रोशन स्टारर काबिल की बड़ी टक्कर से हुई है। एक तरफ ऐसा महसूस हुआ कि इससे बड़ा टकराव शायद पूरे साल आने वाली किसी फिल्म के बीच नहीं होगा।
लेकिन साल के तीन महीने बीतने के बाद ऐसा होना मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है। फरवरी और मार्च में जहां बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जॅाली एलएलबी 2 ने सिंगल रिलीज लेते हुए खुद को बॉक्स ऑफिस पर सेफ रिलीज दिलाई।

वहीं ऐसी भी कई फिल्में हैं जिनका बॉक्स ऑफिस पर टकराव होना करोड़ों के बजट को पानी में मिला सकता है। मामला यहां तक पहुंच गया है कि हॅालीवुड को एक तरफ रखते हुए बॅालीवुड की कई फिल्में साउथ की बिग स्टार फिल्मों के सामने रिलीज के लिए तैयार हैं।
इन सभी फिल्मों पर करोड़ों का दांव लगा है। 2016 के अंत में जहां ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय एक दूसरे से टकराती हुई नजर आयी। इस साल बॅाक्स आॅफिस पर कई फिल्मों के बीच धाकड़ लड़ाई देखने को मिलेगी।
यहां देखें पूरी लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications