Box Office- 19वें दिन भी नहीं थमी भूल भुलैया 3 की रफ्तार, कार्तिक की फिल्म ने की इतनी कमाई!

bhool bhulaiyaa 3 box office

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office- भले ही कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ और उसके बाद इस महीने कई फिल्में आई हैं लेकिन इस फिल्म की रफ्तार में ब्रेक नहीं लग रहा है।

फिल्म अपने 20वें दिन में हैं लेकिन 19वें दिन के कमाई की जो रिपोर्ट सामने आई है वो काफी हैरान करने वाली है। इस वक्त खबर आ रही है कि फिल्म ने मंगलवार को शानदार कमाई की है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को 2 करोड़ का बिजनेस किया है। ये तब है जब सिंघम अगेन, कंगुवा और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं।

अब इस फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 235.25 करोड़ पहुंच गया है। खबर है कि इस फिल्म ने सोमवार को भी करीब 1.58 करोड़ का बिजनेस किया था।

लोगों को पसंद आई फिल्म

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर इस फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हुईं थीँ। हालांकि ये तो तय था कि लोग ओरिजनल मंजुलिका की वापसी से काफी खुश हैं। इसका असर लोगों को सीधा सीधा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला और फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

अनीस बज्मी की फिल्म

भूल भुलैया 3 को निर्देशक अनीस बज्मी ने बनाया है। उनकी काफी कम ही ऐसी फिल्में हैं जो कि नहीं चली है। अपने दमदार निर्देशन से वो कमाल करत है। देखने वाली बात होगी कि भूल भुलैया 4 आती है या नहीं। लोग लगातार इस सीरीज का इंतजार करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhool bhulaiyaa 3 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X