..................... Box Office- Bhool Bhulaiyaa 2 continues its stellar earnings on the second weekend! भूल भुलैया 2 का जलवा जारी, दूसरे वीकेंड पर कर डाली चौकाने वाली कमाई! - Hindi Filmibeat

Box Office- भूल भुलैया 2 का जलवा जारी, दूसरे वीकेंड पर कर डाली चौकाने वाली कमाई!

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिलीज के बाद काफी बड़ा धमाका किया था और जिस तरह की हालत बॉलीवुड की थी उसको फिर से उठाकर खड़ा किया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनीं ये फिल्म अब धमाका कर रही है। अपने दूसरे वीकेंड पर भी इसका जलवा कायम है और दमदार कलेक्शन करने के साथ साथ लोगों को चौकाने में भी फिल्म पीछे नहीं है।

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से नई अपडेट सामने आई है और इस फिल्म के दूसरे सप्ताह के वीकेंड कलेक्शन ने हल्ला बोल दिया है। दूसरे वीकेंड पर कुल कमाई 30.64 करोड़ की हुई है जो कि किसी भी फिल्म के दूसरे सप्ताह के लिहाज से शानदार है।

bhool bhulaiyaa 2, box office, kartik aaryan, भूल भुलैया 2, बॉक्स ऑफिस, कार्तिक आर्यन

शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.52 करोड़ का बिजनेस किया था, शनिवार को ये आंकड़ा 11.35 करोड़ा पहुंचा को वहीं रविवार को इस फिल्म ने 12.77 करोड़ा का बिजनेस किया है।

122.69 करोड़ का आंकड़ा पा लिया है

122.69 करोड़ का आंकड़ा पा लिया है

इसके बाद फिल्म ने 122.69 करोड़ का आंकड़ा पा लिया है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है और अनीस बज्मी ने कमाल करके एक बार फिर से दिखाया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा है, ''#BhoolBhulaiyaa2 वीकेंड 2 में एक्सेल ... दूसरे शनि और रविवार पर ठोस लाभ [#IPLFinals के बावजूद] इसे ₹150 करोड़ को पार करना चाहिए।''

काफी उम्मीदें थीं

काफी उम्मीदें थीं

इस फिल्म से पहले ही लोगों को काफी उम्मीदें थीं और फैंस को लेकर लग रहा था कि फिल्म रिलीज होगी और छा जाएगी।

फिल्म सुपरहिट हुई है

फिल्म सुपरहिट हुई है

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू भी नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म सुपरहिट हुई है।

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है

कार्तिक आर्यन की ये सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है और पहले दिन उनकी किसी फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था। अनीस बज्मी इस फिल्म के अलावा अपने कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जिसमें वो शानदार स्टार्स के साथ नजर आने वाले हैँ।

दमदार कंटेंट

दमदार कंटेंट

अनीस बज्मी कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए काफी मशहूर है और उनको अक्सर दमदार कंटेंट के साथ देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X