Box Office बजरंगी भाईजान ने ओवरसीज में कमाए 166 करोड़!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने ओवरसीज में करीब 166 करोड़ की कमाई की। बजंरगी भाईजान सलमान खान की पहली फिल्म है जिसने ऑवरसीज मार्केट में इतनी ज्यादा कमाई की है।
इसके अलावा शाहरुख खान की माई नेम इज खान, और आमिर खान की 3 इडियट्, धूम 3 और पीके ओवरसीज मार्केट में कलेक्शन के मामले में टॉप पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में बजरंगी भाईजान माई नेम इज खान को पीछे कर जाएगी।
जिसके बाद ओवरसीज मार्केट के टॉप 4 कलेक्शन की लिस्ट में सिर्फ आमिर खान और सलमान खान ही रह जाएंगे। शाहरुख खान खिसककर आ जाएंगे 5वें नंबर पर।


Click it and Unblock the Notifications

