Box Office बजरंगी भाईजान का चौथा वीकेंड- 310 करोड़!
बजरंगी भाईजान का जादू जैसे उतर ही नहीं रहा दर्शकों के सिर से। बॉक्स ऑफिस पर हर एक दिन फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। चौथे वीकेंड भी सलमान खान के फैंस ने बजरंगी भाईजान के प्रति प्यार बरसाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.51 करोड की कमाई की।
फिल्हाल बजंरगी भाईजान का कुल कलेक्शन 310 करोड़ के पार जा चुका है। हालांकि अभी भी पीके फिल्म 320 करोड़ के कलेक्शन से आगे है। उम्मीद है कि जल्द ही बजरंगी भाईजान पीके को भी पीछे छोड़ देंगे।
बजरंगी भाईजान सलमान खान की पहली फिल्म है जिसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले सिर्फ आमिर खान ही ऐसे एक्टर थे जिनकी फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाई थी।
इस शुक्रवार अक्षय कुमार की फिल्म ब्रदर्स रिलीज हो रही है देखना है कि ब्रदर्स की रिलीज के बाद भी बजरंगी भाईजान बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications


