Box Office बजरंगी भाईजान ने 13 दिन में कमाए 266 करोड
सलमान खान की बजरंगी भाईजान को रिलीज हुए कुल 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने इन 13 दिनों में करीब 266करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को बजरंगी भाईजान का कुल कलेक्शन रहा 7.10 करोड़।
मंगलवार और सोमवार को बजरंगी भाईजान ने 9-9 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ बजंरगी भाईजान साल 2015 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। साथ ही में कुल कमाई के मामले में अब तक की बॉलिवुड फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
इस हफ्ते दृश्यम रिलीज हो रही है लेकिन लग नहीं रहा कि दृश्यम बजरंगी भाईजान को टक्कर दे सकेगी। लेकिन एक हफ्ते बाद रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की ब्रदर्स जरुर बजरंगी भाईजान को टक्कर दे सकती है।
फिल्हाल के लिए एक नजर डालिये बजंरगी भाईजान के पिछले 5 दिनों के कलेक्शन पर।


Click it and Unblock the Notifications
