Box Office: छठे दिन 'केसरी 2' का निकला दम, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी है 'जाट', आज के आंकड़े उड़ा देंगे होश

Box Office- Kesari 2 VS Jaat: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही अपना परचम लहरा दिया था। कोर्टरूम सीन लोगों को खास पसंद आ रहा है। फिल्म देखने के बाद लोग फिल्म की कहानी के साथ ही अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की एक्टिंग की सराहना भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने इन छह दिनों में कितना कलेक्शन किया है। चलिए देखते हैं केसरी 2 का छठे दिन का रिपोर्ट कार्ड।
अब तक केसरी 2 ने इतना किया कलेक्शन
अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी 2 को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई घटती नजर आ रही है। फिल्म का कलेक्शन छठे दिन काफी कम रह गया है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ से शुरुआत की थी। दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये हुई तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवें दिन 5 करोड़ और छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने छठे दिन 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानी की फिल्म ने अभी तक 42.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है जाट
वहीं सनी देओल की फिल्म जाट की बात करें तो फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी फिल्म जैसे-तैसे टिकी हुई है। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने चौदवें दिन 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 79.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
सिकंदर को नहीं दे पा रहीं टक्कर
वहीं सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। उसके बाद यह दोनों फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन यह दोनों ही फिल्में अभी तक सिकंदर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं। बता दें कि सिकंदर ने छह दिनों में 90 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था वहीं 14 वें दिन फिल्म ने 108 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया था। अब देखना होगा क्या केसरी 2 फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications