Ved Box Office: रितेश देशमुख और जेनेलिया की मराठी फिल्म कर रही है छप्पड़फाड़ कमाई, ब्लॉकबस्टर धमाका

box-office-after-drishyam-2-avatar-2-riteish-deshmukh-genelia-dsouza-starrrer-ved-became-blockbuster

Ved Box Office Collection: एक ओर हिंदी में 'दृश्यम 2' और अंग्रेजी में 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई हुई है, वहीं दूसरी ओर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और ये साल 2023 की धमाकेदार ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

नौवें दिन यानि की दूसरे शनिवार को फिल्म ने 4.53 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की पूरी कलेक्शन 27.72 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 79.76 प्रतिशत तक की उछाल दिखी है।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा- Can't thank the audience enough for the unprecedented love and appreciation- truly humbled. #Ved

ट्रेड पंडितों की मानें तो रविवार को फिल्म की कमाई 5 करोड़ से ऊपर जा सकती है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। बता दें, वेड के साथ रितेश देशमुख ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। इस फिल्म से वो बतौर निर्देशक, निर्माता और अभिनेता जुड़े हुए हैं। वहीं, उनके साथ दिखी हैं जेनेलिया डिसूजा। जेनेलिया ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। साथ ही फिल्म में सलमान खान ने एक स्पेशल सॉन्ग भी किया है, जिसकी काफी चर्चा रही।

बता दें, रितेश इससे पहले मौली और लय भारी जैसी मराठी फिल्मों में नजर आ चुके है। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था और सुपरहिट रही थी। वहीं, वेड की बात करें तो ये सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'मजली' की आधिकारिक मराठी रीमेक है। फिल्म को केवल महाराष्ट्र में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X