Box Office पहले हफ्ते एबीसीडी 2 ने कमाए 81 करोड़
वरुण धवन, श्रृद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 ने अभी तक यानी पहले हफ्ते में कुल 80 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले ही दिन एबीसीडी 2 का कलेक्शन था 14 करोड़ और अभी भी एक हफ्ते पूरे होने के बावजूद दर्शको में फिल्म को लेकर उत्साह कायम है।
दूसरे शनिवार एबीसीडी 2 की कमाई रही 5.77 करोड़ जिसे मिलाकर इस वक्त एबीसीडी 2 की कुल कमाई है 81.51 करोड़। इस हिसाब से एबीसीडी 2 दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू के कुल कलेक्शन यानी 79 करोड़ को पीछे छोड़ चुकी है।
साथ ही मल्टीस्टारर फिल्म दिल धड़कने दो के अब तक के कलेक्शन 75 करोड़ को भी एबीसीडी 2 पार कर चुकी है। अगर रविवार को भी एबीसीडी 2 को लेकर सिनेमाहॉल में यूं ही उत्सुकता बनी रही तो अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक को भी ये फिल्म पीछे छोड़ देगी।


Click it and Unblock the Notifications














