..................... Box Office: 333 crore loss in first quarter of 2023, Vivek Agnihotri and Kangana Ranaut reacted - Hindi Filmibeat

Box Office: 2023 के 3 महीनों में 333 करोड़ का घाटा, विवेक अग्निहोत्री और कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

333 crore loss in first quarter of 2023

PVR, INOX Reports Loss Of Rs 333 Crores: लॉकडाउन के दिनों से ही फिल्म इंडस्ट्री की हालत काफी खराब हो चुकी है, जो अब तक पूरी तरह से नहीं संभल पाई है। साल 2023 में ही शुरुआती पांच महीनों में अब तक महज चार से पांच फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि बड़ी से बड़ी फ्लॉप औंधे मुंह गिरी है।

बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए हाल ही में ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने जानकारी दी है कि साल 2023 के शुरुआती तीन महीनों में PVR, INOX को करोड़ों का घाटा उठाना पड़ा है, नतीजतन करीब 50 अंडर परफॉर्मिंग थिएटर बंद किए जाएंगे।

तीन महीनों में 333 करोड़ का घाटा

गिरीश जौहर ने लिखा, "बॉक्स ऑफिस किसी को नहीं छोड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पीवीआर को साल 2023 के शुरुआती तीन महीनों में 333 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि पिछले साल इसे 170 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था। अब पीवीआर अगले 6 महीने में खराब परफॉर्म करने वाले 50 थिएटर को बंद करने पर विचार कर रहा है।"

विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

इस पोस्ट पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "बॉलीवुड ही बॉलीवुड को मार रहा है। यदि अब भी बॉलीवुड सितारे आत्मनिरीक्षण नहीं करेंगे.. सितारों की कीमतों में 80% की कटौती नहीं करते हैं और लेखन व रिचर्स में निवेश नहीं करेंगे, तो उन्हें कुछ भी नहीं बचाएगा। #कड़वा सच"

कंगना रनौत ने भी कही बड़ी बात

वहीं, गिरीश जौहर की रिपोर्ट पर निराशा व्यक्त करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "हमें देश में और थिएटर्स की जरुरत है। हमें ज्यादा स्क्रीन्स चाहिए। ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत गलत है। मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखना बेहद खर्चीला हो चुका है, दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म देखने जाने में मिडिल क्लास परिवार की सैलेरी का बड़ा हिस्सा लगता है। इस पर कुछ किया जाना चाहिए।"

साल 2023 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

इस साल हिंदी में अब तक 18 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिनमें से सिर्फ पठान, तू झूठी मैं मक्कार, द केरल स्टोरी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। जबकि 100 प्रतिशत से ऊपर मुनाफेदार फिल्मों में सिर्फ पठान और द केरल स्टोरी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X