Border 2 vs Dhurandhar: धुरंधर के सामने दम तोड़ती दिखी बॉर्डर 2, Box Office पर 5वें दिन ही हो गई पीछे
Border 2 vs Dhurandhar Box Office Day 5: साल की शुरुआत में बॉर्डर 2 वो फिल्म बनी जिससे उम्मीद थी वो तगड़ा धमाका करेगी। हालांकि फिल्म की ओपनिंग भी धुरंधर से ज्यादा था और पहला वीकेंड कमाल का था। लेकिन अब जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं फिल्म धुरंधर से पीछे होती जा रही है।

अब इस फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है और कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। जी हां, बॉर्डर 2 पांचवे दिन के कलेक्शन के मामले में धुरंधर से पीछे हो गई है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म पूरी तरह दम तोड़ने वाली है।
बॉर्डर 2 ने 5वें दिन की इतनी कमाई
सनी देओल की इस फिल्म कई सितारे नजर आए हैं और कहा जा रहा था कि फिल्म धमाका करेगी। लेकिन 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स को अच्छा खासा नाराज किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मंगवलार को फिल्म ने महज 19.5 करोड़ की कमाई की है जो कि धुरंधर के मुकाबले काफी कम मानी जा रही है।
इस फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ है और फिल्म को सुपरहिट होने के लिए करीब 400 करोड़ की कमाई तो करनी ही होगी। लेकिन इसकी स्पीड को देखकर लोगों को नहीं लग रहा है कि फिल्म वहां तक पहुंचेगी।
नहीं टूटा धुरंधर का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होकर उतनी तगड़ी ओपनिंग नहीं दी थी जितनी बॉर्डर 2 ने दी थी। लेकिन पांचवे दिन तक धुरंधर आगे जा रही थी तो वहीं बॉर्डर 2 पीछे जा रही है। धुरंधर ने पांचवे दिन 27 करोड़ का कलेक्श किया था। इससे इतना तय है कि बॉर्डर 2 उस तरह का जलवा बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाएगी जो कि धुरंधर ने दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications











