Border 2 vs Dhurandhar Box Office: पहले दिन ही बॉर्डर 2 ने उखाड़ फेंका धुरंधर का रिकॉर्ड, कर डाली इतनी कमाई
Border 2 vs Dhurandhar Box Office Day 1: 23 जनवरी को रिलीज होकर बॉर्डर 2 ने धमाका कर दिया है। फिल्म पूरे देश में रिलीज हुई है। हालांकि एडवांस बुकिंग को लेकर जो पहले दिन की कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा था वहां तक फिल्म नहीं पहुंची है लेकिन धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो गई है।

बता दें कि धुरंधर ने अपने ओपनिंग वाले दिन जितनी कमाई की थी उससे ज्यादा की ओपनिंग सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म ने दे दी है।
बता दें कि जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर की इस सीक्वल को काफी प्यार मिल रहा है और देखने वाली बात होगी कि वीकेंड यानि शनिवार और रविवार को फिल्म क्या करती है। इसके साथ इस फिल्म को 26 जनवरी की भी एक छुट्टी मिलने वाली है।
धुरंधर की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने भले ही 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई वर्ल्डवाइड की है लेकिन इसकी शुरुआत काफी धीमी रही थी। इस फिल्म ने रिलीज होकर पहले दिन महज 28 करोड़ की बिजनेस किया था। इस फिल्म के रिलीज के बाद जो माउथ टू माउथ इसकी तारीफें हुई हैं इसके बाद फिल्म दूसरे लेवल तक पहुंची है। अक्षय खन्ना का वो डांस भी लोगों के दिलों में बल गया था और रहमान डकैत ने लोगों को थिएटर तक लाने में अहम भूमिका निभाई थी।
बॉर्डर 2 पहले दिन की कमाई
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्डर 2 ने पहले दिन ही रिलीज होकर धुरंधर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए धमाकेदार 30 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें कि ये आँकड़ा सिर्फ इंडिया का है। हालांकि कहा जा रहा था कि फिल्म कब से कम 40 करोड़ के ऊपर की ओपनिंग देने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और फिल्म ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया। लेकिन अभी सप्ताह के अंत तक फिल्म अच्छी खासी उछाल मारने वाली है। इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं लेकिन फिल्म की कहानी काफी अलग है।


Click it and Unblock the Notifications











