Border 2 V/s Mardani 3 BO: सनी देओल की बॉर्डर के सामने मर्दानी रानी मुखर्जी ने टेके घुटने, बजट वसूलना मुश्किल
Border 2 V/s Mardani 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' दोनों ही अपना अपना लक आजमा रही हैं। हालांकि बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके तो वहीं रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' 6 दिनों से ऑडियंस खिंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखें तो अभी बॉर्डर 2 के सामने मर्दानी 3 का जलवा फिका ही दिखाई दे रहा है।

बॉर्डर 2 का प्लॉट
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साहस को दिखाया गया है। कहानी तीन जवान दोस्तों और उनके कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है।
दर्शकों को भावुक कर रही फिल्म
युद्ध के बड़े सीन के साथ-साथ फिल्म में सैनिकों की निजी जिंदगी और देश के लिए उनके बलिदान को भी दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'बॉर्डर 2' की कमाई
फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं।
13वें दिन कमाई: 4 करोड़ रुपये
अब तक भारत में कलेक्शन: 290.75 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कमाई: 392.50 करोड़ रुपये
फिल्म अब 400 करोड़ क्लब के बेहद करीब है।
'मर्दानी 3' की कहानी
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' एक गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है। ये फिल्म बच्चियों की तस्करी पर आधारित है। कहानी एक VVIP की बेटी और एक केयरटेकर की बेटी के अपहरण से शुरू होती है। जांच की जिम्मेदारी पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय को मिलती है।
अपराध के बड़े नेटवर्क की जांच
जांच में पता चलता है कि 3 महीनों में 93 बच्चियां गायब हुई हैं। ये सभी मामले बच्चियों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े होते हैं।
'मर्दानी 3' की कमाई
'मर्दानी 3' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं।
बुधवार की कमाई: 2 करोड़ रुपये
अब तक भारत में कलेक्शन: 24.25 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कमाई: 35 करोड़ रुपये से ज्यादा


Click it and Unblock the Notifications











