Border 2 200 Crores: 26 जनवरी को बॉर्डर 2 का कमाल, बॉक्स ऑफिस पर बरसे 200 करोड़
Border 2 Box Office: सनी देओल की मोस्ट अवेडिट वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असर दिखाया है। फिल्म ने यह साफ कर दिया है कि प्री-रिलीज़ चर्चाओं या सोशल मीडिया की नकारात्मकता से कहीं ज़्यादा ताकतवर होती है। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आई और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नोटों की जमकर बारिश हुई।
चार दिनों में 'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
महज चार दिनों के भीतर फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। भारत में अब तक कुल 212.2 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की जा चुकी है, वहीं इंटरनेशनल मार्केट से मिले 27 करोड़ रुपये के योगदान के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 239.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
भारत में चौथे दिन की कमाई
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया, बल्कि गणतंत्र दिवस के आसपास आने वाली फिल्मों के बीच भी नया बेंचमार्क सेट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को करीब 59 करोड़ रुपये की कमाई की।
इसके साथ ही 'बॉर्डर 2' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं-
*अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन
*पहले सोमवार की सबसे ज्यादा कमाई में शामिल
* गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्मों में जगह
कुल मिलाकर, 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है और आने वाले दिनों में इसके आंकड़े और भी बड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











