वीकेंड पर बॉर्डर 2 का तूफान, कमाई 100 करोड़ पार, 'धुरंधर' के साथ तोड़ा इन फिल्मों का गुरूर
Border 2 Weekend Collection 100 Crore: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त रफ्तार पकड़े हुए है। रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और पहले ही वीकेंड में कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। मजबूत ओपनिंग और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ तौर पर फिल्म की कमाई में देखने को मिल रहा है।

तीसरे दिन दिखा सबसे बड़ा उछाल
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 की सुपरहिट 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसे लेकर रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में भारी उत्साह था। इसी बज़ का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला।
कमाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो-
-पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की
-दूसरे दिन कलेक्शन में 21.67% की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए
-सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 49.32% की बड़ी छलांग लगाते हुए 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया
-इसके साथ ही 'बॉर्डर 2' की तीन दिनों की कुल कमाई 121 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है।
'धुरंधर' के रिकॉर्ड चकनाचूर
ओपनिंग वीकेंड पर 'बॉर्डर 2' ने लगातार तीसरे दिन फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया। जहां 'धुरंधर' ने पहले वीकेंड में 106.5 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं 'बॉर्डर 2' ने 121 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया।
इतना ही नहीं, पहले रविवार की कमाई में भी 'बॉर्डर 2' ने बाज़ी मार ली। फिल्म के 54.5 करोड़ रुपये के संडे कलेक्शन ने 'धुरंधर' के 44.80 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब सभी की निगाहें फिल्म के मंडे टेस्ट पर टिकी हैं।
सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
महज तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ 'बॉर्डर 2' सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 'जाट' को पीछे छोड़ दिया।
सनी देओल की टॉप बॉक्स ऑफिस फिल्मों की लिस्ट (नेट कलेक्शन):
-गदर 2 (2023) - 525.50 करोड़
-बॉर्डर 2 (2026) - 121 करोड़ (3 दिन)
-जाट (2025) - 90.34 करोड़
-गदर: एक प्रेम कथा (2001) - 76.88 करोड़
-यमला पगला दीवाना (2011) - 55 करोड़
'बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति की मजबूत भावना ने फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स दिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications











