..................... Border 2 breaks dhurandhar record on second day sunny deol starrer Border 2 day 2 box office collection - Hindi Filmibeat

Border 2 Box Office: दूसरे ही दिन बॉर्डर 2 ने धुरंधर को चटा दी धूल, तोड़ दिया कमाई का इतना बड़ा रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Record: फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज़ के महज दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड से पहले ही करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसे हालिया रिलीज़ फिल्मों में एक मजबूत दावेदार बनाती है।

Border 2

दूसरे दिन फिल्म के प्रदर्शन में साफ सुधार देखने को मिला। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या दिन चढ़ने के साथ लगातार बढ़ती गई। सुबह के शो अपेक्षाकृत धीमे रहे, जहां ऑक्यूपेंसी 15.51 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर तक दर्शकों की रुचि बढ़ने लगी और इस स्लॉट में 39.97 प्रतिशत सीटें भरी रहीं।

शाम के शोज में फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान 49.13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखी गई। सबसे ज्यादा भीड़ नाइट शोज में उमड़ी, जहां 61.70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने दिन का सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। इससे यह साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ और सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर शाम और रात के शो में देखने को मिला।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म की देशभक्ति थीम, बड़े पैमाने पर रिलीज़ और दर्शकों की भावनात्मक कनेक्टिविटी इसकी कमाई को आगे भी सपोर्ट कर सकती है। खासतौर पर वीकेंड और आने वाले छुट्टियों के दौरान बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले दिनों में फिल्म कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X