Border 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन ही टूट जाएगा धुरंधर का रिकॉर्ड? तगड़ी ओपनिंग के लिए तैयार फिल्म
Border 2 Box Office Prediction Day 1: अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात हो रही है।

फर्स्ट डे के कलेक्शन को लेकर जो अनुमान लगाए जा रहे हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं। पता चला है कि फिल्म पहले ही दिन कमाई के मामले में शानदार काम करने वाली है।
एडवांस बुकिंग के हिसाब आंकड़े देखें तो फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। जी हां, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांज और अहान शेट्टी की फिल्म ने बेहतरीन शुरुआत देने की बात पर मुहर लगा दी है।
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन
एडवांस बुकिंग को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ की एडवांस बुकिंग सिर्फ 2डी हिंदी भाषा में की है। हिंदी के कुल शो 15,934 होंगे और इनमें कुल मिलाकर से 3,31,523 टिकटों की बिक्री हुई है। इसके अलावा दूसरी भाषा में भी अच्छी खासी बुकिंग देखने को मिल रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन करीब 47 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। अगर शाम तक ये अच्छी चलती है तो पहले दिन की कमाई 55 करोड़ तक आसानी से जा सकती है। हालांकि फिल्म शनिवार और रविवार को कमाई के मामले काफी लंबी उछाल मारेगी। इससे इतना तय है कि फिल्म पहले दिन ही धुरंधर की कमाई की रिकॉर्ड तोड़ देगी।
धुरंधर ने की थी इतनी कमाई
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। रिलीज के कुछ दिनों बाद इस फिल्म ने जैसी उछाल मारी थी इसका अंदाजा किसी को नहीं था। पहले दिन रिलीद होकर फिल्म ने महज 28 करोड़ की कमाई थी। हालांकि बाद में धुरंधर ने कमाई के की रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। देखने वाली बात होगी कि बॉर्डर 2 कितना कलेक्शन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications