3 दिन में ही 'बॉर्डर 2' का बजा डंका, 14 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किया चारों खाने चित्त! SRK, सलमान, आमिर भी...
Border 2 box office collection: वॉर-एक्शन फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को आज तीन दिन हो चुके हैं और हर दिन इसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है।

कमाई की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने भारत में कुल 66.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया।
रविवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। रविवार शाम करीब पांच बजे तक फिल्म 28.93 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। ये आंकड़े सिर्फ शाम तक के हैं, यानी रात तक कमाई और बढ़ सकती है।
कई बड़ी फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड
तीसरे दिन शाम तक 'बॉर्डर 2' का कुल कलेक्शन 95.43 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म ने कई बड़ी और हिट फिल्मों के तीन दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस लिस्ट में 'पीके', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'फाइटर', 'गोलमाल अगेन', 'हाउसफुल 5', 'किक', 'सैयारा', 'साहो', 'पद्मावत', 'सिंघम रिटर्न्स', 'दबंग 3', 'सूर्यवंशी', 'आरआरआर' (हिंदी) और 'सिम्बा' जैसी फिल्में शामिल हैं।
100 करोड़ क्लब में एंट्री तय
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श के अनुसार, 'बॉर्डर 2' रविवार को ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2026 की पहली हिंदी फिल्म होगी जो 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2', साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रोल में हैं। वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया बने हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं।
कुल मिलाकर
देशभक्ति, दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग की वजह से 'बॉर्डर 2' दर्शकों के दिलों पर छा गई है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications